बिजली विभाग में कंप्लेंट कराने गए मुन्ना हाशमी से मारपीट का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार जेई से कहासुनी के बाद बिजली कर्मचारियों ने मुन्ना हाशमी को बेरहमी से कमरा बंद कर पीटा
वही मुन्ना हाशमी ने थाना ठाकुरगंज इंस्पेक्टर को फोन कर पूरे मामले की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली कर्मचारियों के दबाव में आकर मुन्ना हाशमी को हवालात में बंद कर दिया।
कनेक्शन लगवाने को लेकर जेई मणि राम ने पीड़ित मुन्ना हाशमी से ₹25000 की मांग कर रहा था।
वही मारपीट के दौरान पीड़ित ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर 5000 रुपये छीनने का आरोप भी लगाया।
वहीं दबंगई दिखाते हुए बिजली कर्मचारियों ने थाने पर धरना देकर मुन्ना हाशमी को हवालात में बंद करवा दिया।
जबकि मुन्ना हाशमी के गंभीर चोट लगने के बाद भी पुलिस एकतरफा कार्यवाही कर रही है।
पुलिस ने जेई मणि राम की तहरीर पर मुन्ना हाशमी को हवालात में बंद कर दिया।
यह घटना थाना ठाकुरगंज के मेहताब बाग पावर हाउस की है।.