Home / लखनऊ गाेमतीनगर स्थित फन माल सील

लखनऊ गाेमतीनगर स्थित फन माल सील

Spread the love

प्रशासन के बार बार चेतावनी देने के बावजूद कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर गुरुवार को गाेमतीनगर स्थित फन माल को सील कर दिया गया। सदर तहसील के उप जिलाधिकारी प्रफुल त्रिपाठी ने आज फन माल में जांच की और तमाम खमिया मिलने पर माल को सील कर दिया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बिना अनुमति के होली पार्टी व जुलूस जैसे आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। माल को गत 20 मार्च को ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी की गई थी। इसके बावजूद माल में बिना मास्क लोगो को इंट्री दी जा रही थी। गौरतलब है क‍ि इससे पहले गोमतीनगर स्थित सैवी ग्रैंड होटल को भी पार्टी करने पर सील किया गया था।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर अभी माल और होटल की जांच की जा रही है। कोरोना के लगातार संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने किसी भी तरह की पार्टी व सार्वजनिक कार्यक्रमों को न करने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे पार्टी आयोजन करना गैर कानूनी हो गया है। सभी को प्रशासन के नियमों का पालन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *