राजधानी लखनऊ के मशहूर कर्बला अब्बास बाग़ की भूमि को लगातार भूमि माफियाओं द्वारा बेचे जाने के विरुद्ध मौलाना कलबे जवाद ने शुरू किया धरना।
ज्ञाताव्य है कि मौलाना द्वारा बार बार प्रशासन को चेताया गया लेकिन उसके ब वजूद प्रशासन ने आश्वासन तो दिया मगर आज तक भूमि माफियाओं के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं की।
थाना ठाकुरगंज पुलिस के सरंक्षण में लगातार निर्माण का चल रहा है कार्य,जिसको लेकर मौलाना कई मर्तबा जता चुके हैँ नाराज़गी।
नहीं रेंगी प्रशासन के कानों पर जों मौलाना ने शुरू किया धरना।
मौलाना द्वारा काफ़ी समय से कर्बला की भूमि को मुक्त कराने की होरही थी माँग।
प्रशासन द्वारा लगातार टाल मटोल करने से खिन्न मौलाना ने शुरू किया धरना मौक़े पर पहुँचे ज़िले के आला अधिकारी।
अधिकारियों के पहुँचने से भी नहीं बनी कोई बात मौलाना रोज़ ज़ोहर से मग़रिब तक बैठेंगे धरने पर।
अधिकारियों ने माँगा समय,
कल शनिवार दो बजे मौलाना करेंगें कर्बला अब्बास बाग़ में पत्रकार वार्ता।




