Home / रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को शहर के आठ होटल दिये हैं।

रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस को शहर के आठ होटल दिये हैं।

Spread the love

मुंबई कोरोना वायरस महामारी से फ्रंटलाइन में रहकर लड़ने वालों में पुलिस भी शामिल है। यही वजह है कि कई लोग अपने अपने स्तर पर पुलिस की भी मदद करते नज़र आए हैं। अब फिल्मकार रोहित शेट्टी ने मुंबई पुलिस की खास तरह से मदद की है। उन्होंने शहर के आठ होटलों में ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों के लिए आराम करने, नहाने और कपड़े बदलने, नाश्ते और खाने का इंतज़ाम किया है।
रोहित शेट्टी के इस मदद के लिए मुंबई पुलिस ने उनका शु्क्रिया अदा किया है। मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, “रोहित शेट्टी ने हमारे ऑन ड्यूटी कोविड वॉरियर्स के लिए शहर के आठ होटलों में आराम करने, नहाने और कपड़े बदलने, नाश्ते और खाने का इंतज़ाम किया है। कोरोना से इस लड़ाई में हमारी मदद करने और मुंबई को सुरक्षित रखने के लिए हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं।
इससे पहले रोहित शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मज़दूरों की मदद करने के लिए सामने आए थे। मुंबई में 2400 से ज्यादा कोरोना के मरीज़ आ चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक 232 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 4666 मामलों की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *