Home / राष्ट्रीय / राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज: ट्रंप से गले नहीं लगे, टैरिफ की मार झेल रहे, अब कहाँ छिप गए मोदी?”

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज: ट्रंप से गले नहीं लगे, टैरिफ की मार झेल रहे, अब कहाँ छिप गए मोदी?”

अहमदाबाद, गुजरात में AICC के अधिवेशन में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि पहले जब नरेंद्र मोदी अमेरिका गए थे, तो राष्ट्रपति ट्रंप से गले मिले थे, लेकिन इस बार वह तस्वीर गायब हो गई। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ट्रंप ने साफ कहा- “इस बार गले नहीं लगेंगे, अब सीधे टैरिफ लगाएंगे,” लेकिन पीएम मोदी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला।
राहुल गांधी ने आगे चेतावनी दी कि इन टैरिफ की वजह से देश में आर्थिक तूफान आने वाला है, लेकिन सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए संसद को आधी रात तक चलाती रही। उन्होंने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में भी यही किया था। जब वायरस बढ़ रहा था, तो वे ताली-थाली बजवा रहे थे। आज फिर करोड़ों लोगों को नुकसान होने वाला है, लेकिन सवाल यह है कि नरेंद्र मोदी कहाँ छिप गए हैं?”
यह बयान गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित सभा के दौरान दिया गया, जहाँ राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *