Home / राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। : ललन कुमार

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। : ललन कुमार

लखनऊ, 25 जनवरी 2021 | उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि:

हमारे पूर्वजों ने संविधान बनाते समय देश की जनता को सबसे ताक़तवर बनाकर उनके हाथों में एक बहुत बड़ी शक्ति दी। जिसे हम वोट देने की शक्ति कहते हैं। लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण अंग मतदान है। आपका वोट देश का भविष्य निर्धारित करता है।
लोकतंत्र के इस पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

संगठन सृजन अभियान के तहत ललन कुमार ने आज #बक्शीकातालाब (169) विधानसभा के जलालपुर, महोना, रामपुरवा एवं पिपरी का दौरा किया।

इन गाँवों में पहुँचकर ललन कुमार ने लोगों की समस्याएँ सुनकर ज़रूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही महोना में रशीद मियाँ दरगाह पर चादर चढ़ाकर सभी की सुख-शांति की दुआ की।

जलालपुर में कल से प्रारम्भ हो रहे मेले के लिए ‘आंबेडकर मेला समिति’ को सहयोग राशि प्रदान की।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘तहरी भोज’ में शामिल होकर सभी पत्रकार बंधुओं से मुलाक़ात की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *