रायबरेली कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता विरोधी दल संसद रायबरेली अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे जहां युवा दलित अर्जुन पासी की हत्या के बाद उनके परिवार वालों से मिले उसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि क्योंकि एक दलित युवा को जान से मारा गया हैऔर पूरे परिवार को धमकाया गया है।
क्यों कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
यहां के SP मास्टरमाइंड पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, छोटे-छोटे लोगों को पकड़ रहे हैं।
मैं चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हर वर्ग का आदर हो और न्याय सबको मिले। जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम पीछे नहीं हटने वाले हैं।





