Home / राजस्थान में बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, 35 की मौत

राजस्थान में बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, 35 की मौत

Spread the love

राजस्थान के बूंदी में यात्रियों से भरी एक बस के नदी में गिरने से 35 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। वहीं कई घायलों को नदी से निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया है। इनमें भी कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार दर्दनाक हादसा बूंदी के लाखेरी थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि एक यात्री बस जिसमें बड़ी संख्या में लोग सवार थे, अचानक से अनियंत्रित हो गई और नदी में गिर गई। बस कोटा की ओर जा रही थी। जानकारी सामने आई है कि बस बारातियों से भरी हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद मौके पर कोहराम की स्थिति बन गई। नदी में डूबते यात्रियों की चीख-पुकार के बीच हड़कंप का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। लेकिन जब तक नदी में डूबे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जाता तब तक कइयों की सांसे थम गईं थी।

हादसा क्यों हुआ, इसके वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *