Home / राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार गिराने की साजिश , मुकदमा दर्ज

राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार गिराने की साजिश , मुकदमा दर्ज

Spread the love

राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार गिराने की साजिश को लेकर जयपुर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने मुकदमा दर्ज किया है. एफआईआर की कॉपी ‘आजतक’ के पास है, जिसमें लिखा हुआ है कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप 13 जून को अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी को लेकर टेलीफोन टैपिंग कर रहा था. उस दौरान एक मोबाइल नंबर 9929 22**** की कॉल रिकॉर्डिंग हुई, जिसमें कॉल के सुनने पर पता लगा कि अशोक गहलोत सरकार को गिराने की साजिश हो रही है.

एफआईआर के अनुसार, ऐसी बात की जा रही है कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री में झगड़ा चल रहा है. ऐसी स्थिति में सत्तापक्ष कांग्रेस पार्टी और निर्दलीय विधायकों को तोड़कर सरकार गिराई जाए. एफआईआर के अनुसार, सूत्र से यह भी जानकारी में आया है कि कुशलगढ़ विधायक रमिला खड़िया को एक भाजपा नेता द्वारा धन का प्रलोभन देकर अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जा रहा है. कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह मालवीय के संबंध में भी बात करते हैं कि पहले वह उपमुख्यमंत्री के पाले में थे, अब उन्होंने पाला बदल लिया है. कांग्रेस विधायकों और निर्दलीय विधायकों को 20 से 25 करोड़ रुपये देने के प्रलोभन की भी जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है.

ऊपर के नंबरों की बात में यह भी सामने आया है कि वर्तमान सरकार को गिरा कर नया मुख्यमंत्री बनाया जाए लेकिन भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री हमारा होगा और उपमुख्यमंत्री को केंद्र में मंत्री बना दिया जाएगा. लेकिन उपमुख्यमंत्री का कहना है कि मुख्यमंत्री वही बनेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *