Home / राजस्थान के घटनाक्रम पर कपिल सिब्बल की चिंता, आलाकमान को कपिल सिब्बल का संदेश।

राजस्थान के घटनाक्रम पर कपिल सिब्बल की चिंता, आलाकमान को कपिल सिब्बल का संदेश।

Spread the love

राजस्थान में कांग्रेस के संकट पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने चिंता जताई है. सिब्बल ने कहा है कि हम कब जागेंगे? उन्होंने कहा कि क्या हम तब जागेंगे जब हमारे घोड़े अस्तबल से निकल चुके होंगे.
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राज्य में बीजेपी पर कांग्रेस की सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी 10 से 15 करोड़ रुपये देकर राजस्थान कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है.

राजस्थान के इस घटनाक्रम पर कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, “अपनी पार्टी के लिए चिंतित हूं, क्या घोड़ों के अस्तबल से निकलने के बाद ही हम जागेंगे?” इस ट्वीट में कपिल सिब्बल ने किसी राज्य के घटनाक्रम का जिक्र नहीं है, लेकिन ट्वीट का मजमून बता रहा है कि सिब्बल का इशारा राजस्थान की ओर है, और इस मामले में वह कांग्रेस आलाकमान को दखल देने को कह रहे हैं.

बता दें कि राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच टकराव की खबरें आ रही है. शनिवार को जयपुर में हुए कैबिनेट की मीटिंग में सचिन पायलट शामिल नहीं थे. सचिन पायलट के इस समय दिल्ली में होने की खबरें हैं, रिपोर्ट है कि 10 विधायक भी इस वक्त दिल्ली में है. ये विधायक कांग्रेस आलाकमान से मिलकर अपनी समस्याएं रखना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *