Home / उत्तर प्रदेश / राजपाल कश्यप सरकार जाति जनगणना कराई

राजपाल कश्यप सरकार जाति जनगणना कराई

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उ0प्र0 की ओर से आज आशियाना, लखनऊ में जातीय जनगणना की मांग पुरजोर ढंग से उठाई गई। संगोष्ठी में सामाजिक न्याय के प्रति भाजपा सरकार के द्वेषपूर्ण रवैये की निंदा करते हुए कहा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में पीडीए और इण्डिया मिलकर भाजपा के एनडीए को परास्त कर लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करेगी।
समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ0 राजपाल कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार हमारी सरकार से मांग है कि वह जातीय जनगणना कराए। जातीय जनगणना से सभी को बराबरी का हक और सम्मान मिल जाएगा। समाजवादी पार्टी हमेशा से सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती आ रही है। यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
डॉ0 कश्यप ने कहा कि भाजपाराज में किसान, नौजवान, महिलाएं-बच्चियां कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में शिक्षा-स्वास्थ्य की सेवाएं चरमरा गई है। विकास कार्य ठप्प है। भाजपा ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है।
संगोष्ठी की अध्यक्षता समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ उ0प्र0 लखनऊ के जिलाध्यक्ष श्री मनोज कुमार पाल ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी जिलाध्यक्ष श्री जयसिंह जयंत, पूर्व प्रत्याशी लोकसभा श्री सी.एल. वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्यामकृष्ण गुप्ता, विधानसभाध्यक्ष श्री अवशेष कश्यप, चौधरी ज्ञान सिंह यादव, अवधेश सविता, सुरेश कश्यप, सूरज लोधी, हुसेनी चच्चा, नदीम, वीरेन्द्र पटेल, श्रीकृष्णपाल, राम संवारे प्रजापति, अर्जुन यादव, हरिशंकर, रूपराम गौतम, बीड़ी वर्मा, संजय पाल, शशिवेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर तथा शिवषंकर लोधी, मोहम्मद अशरफ उर्फ गुड्डू आदि की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *