योगी सरकार का दिवाली तोहफा: 14.82 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6,908 रुपये का भुगतान: शाबू ज़ैदी

लखनऊ | 6 नवंबर 2026

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 30 दिन का तदर्थ बोनस देने की मंजूरी दे दी है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया। इस फैसले से करीब 14.82 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 6,908 रुपये बोनस दिया जाएगा। सरकार ने भुगतान के लिए 75 प्रतिशत राशि जीपीएफ खाते में जमा करने और 25 प्रतिशत नकद देने का प्रावधान किया है। जीपीएफ के सदस्य नहीं होने पर एनएससी या पीपीएफ के माध्यम से राशि दी जाएगी। सेवानिवृत्त हो चुके या 30 अप्रैल 2027 तक सेवानिवृत्त होने वाले पात्र कर्मचारियों को पूरी राशि नकद मिलेगी। इस योजना का लाभ राज्य कर्मचारियों के अलावा सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *