लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय संविधान के शिल्पी ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक असमानता को दूर करने तथा वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारत के संविधान में अनेक प्रावधान किए। भारतीय संविधान के निर्माण में योगदान के लिए देशवासी सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने आजीवन अनुसूचित जाति वर्ग सहित सभी उपेक्षित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के सशक्तिकरण के लिए बाबा साहब द्वारा किए गए प्रयास हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे। भेदभाव रहित एवं समरस समाज का निर्माण ही बाबा साहब के प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्यमंत्री जी ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी सावधानियां बरतते हुए डॉ. आंबेडकर जी की जयंती के कार्यक्रम सम्पन्न करने की अपील की है।





