Home / उत्तर प्रदेश / यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति तैयार- धीरज

यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीति तैयार- धीरज

Spread the love

लखनऊ, 28 नवम्बर 2022।

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में नगर निकाय चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर बैठक आहूत हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सर्वश्री धीरज गुर्जर, नीलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, तौकीर आलम तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी तथा प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय, विधायक विरेन्द्र चौधरी, नकुल दुबे, तथा अनिल यादव इटावा मौजूद रहे। बैठक में नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर जी ने कहा कि वर्तमान समय में देश व प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों एवं कार्यशैली से पीड़ित है। इसी क्रम में हमारे नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही है। जिसमें पीड़ित जनता उनसे मिलकर अपना दुख दर्द साझा कर रही। ऐसे में हम सभी को एकजूट होकर कांग्रेस संगठन को मजबूत करें और श्री राहुल गांधी जी द्वारा चलाई जा रही भारत जोड़ों यात्रा के मूल उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। जैसा कि आप सभी अवगत ही होंगे कि वर्तमान समय में डेंगू, चिकुनगुनिया ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालात ध्वस्त कर दी है लोगों को अस्पतालों में उचित इलाज तक नहीं मिल पा रहा है। देश प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार तथा नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी के प्रचण्ड बहुमत होने के बावजूद भी शहरों में एण्टी लार्वा का छिड़काव व फागिंग तक नहीं हो पा रही है। महानगर पालिका प्रदेशवासियों को बुनियादी सुविधायें तक नहीं दे पा रही है। ऐसी स्थिति में हम अगर संगठन को मजबूत करते हुए मेहनत करेंगे तो अवश्य ही हमें नगर निकाय चुनाव में सफलता प्राप्त होगी एवं आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को अपार सफलता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर हमारी रणनीति तैयार हो चुकी है और इस बार होने वाले नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई सपा, बसपा, से न होकर कांग्रेस से होगी क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में उखाड कर फेंक सकती है।

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी ने कहा प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है। आए दिन महिलाओं, किशोरियों पर अत्याचार की घटनायें योगी सरकार की महिला सुरक्षा नीति की पोल खोल रही हैं। एक सर्वे के मुताबिक यूपी में प्रतिदिन 12 रेप की घटनायें घट रही हैं जिसे देखकर यह लगता है कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो चुका है। प्रदेश में जीरो टालरेन्स पर क्राइम का दावा करने वाली योगी सरकार विफल साबित हो चुकी है। शहरों में लूट चोरी की घटनायें बढ़ गयी हैं। ज्यादातर घटनाओं में युवा शामिल हैं और प्रतीत होता है कि अशिक्षा और बेरोजगारी इसकी मुख्य वजह है। अगर हम अपने लक्ष्य में ईमानदारी के साथ लग जायेंगे तो अवश्य ही हमें सफलता प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *