Home / उत्तर प्रदेश / युवा सशक्तिकरण संस्थान द्वारा रोजगार ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन

युवा सशक्तिकरण संस्थान द्वारा रोजगार ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

लखनऊ, 12 फरवरी 2025

युवा सशक्तिकरण संस्थान (YSS) द्वारा आज लखनऊ में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 2022 स्किल स्पार्क डिजिटल इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम और रोजगार ट्रेनिंग के विषय पर चर्चा की गई।

संस्थान प्रबंधन फरजाना खान ने बताया कि देश के युवाओं के लिए रोजगार से संबंधित नई-नई आधुनिक ट्रेनिंग शुरू की जा रही है। यह देश के युवाओं की बेरोजगारी की समस्या का समाधान होगा और लोग शिक्षित होंगे।

फरजाना खान ने आगे कहा कि हमारे सहयोगी संस्था ऐक्सेला कुटुंब द्वारा इस ट्रेनिंग परियोजना में काफी सहायता मिली है, जिससे संस्थान का मनोबल मजबूत हुआ है।

एक्सेला कुटुंब के अध्यक्ष किशोर गोयल ने धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने संस्था पर विश्वास किया और संस्था की इस परियोजनाओं को सफल बनाने में सहायता की।

इस प्रेस वार्ता में फरजाना खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य देश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उन्हें शिक्षित करना है। हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम देश के युवाओं के लिए एक नई दिशा प्रदान करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *