Home / मौलाना साद की आलोचना पड़ी भारी, लोगों ने मारपीट के बाद BJP नेता से लगवाई उठक-बैठक।

मौलाना साद की आलोचना पड़ी भारी, लोगों ने मारपीट के बाद BJP नेता से लगवाई उठक-बैठक।

Spread the love

23/5/2020

नालन्दा। बिहार में भाजपा के एक नेता को तबलीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद की चर्चा करना महंगा पड़ गया और उन्हें उठक-बैठक तक करनी पड़ी। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नालन्दा जिले के सारे थाना क्षेत्र के हरगांवा गांव में भाजपा के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला महामंत्री अरविन्द ठाकुर निजामुद्दीन तब्लीगी मरकज के मुखिया मौलाना साद की चर्चा कर रहे थे। तभी मौलाना साद की आलोचना से गुस्साए कुछ लोगों ने नेता की दुकान में घुसकर उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद लोगों ने पंचायत में शिकायत भी कर दी। जानकारी के अनुसार इसके बाद स्थानीय मुखिया ने उठक-बैठक करने का फरमान सुना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *