Home / मौलाना यासूब अब्बास ने की,मंत्री बृजेश पाठक से शाहनजफ इमामबाड़े की मरम्मत की मांग

मौलाना यासूब अब्बास ने की,मंत्री बृजेश पाठक से शाहनजफ इमामबाड़े की मरम्मत की मांग

Spread the love

लखनऊ :ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सेक्रेटरी एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने आज हजरतगंज स्थिर क़दीमी शाहनजफ़ इमामबाड़ा की जर्जर हालत के सिलसिले में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक से भेंट कर शाहनजफ इमामबाड़े की जर्जर अवस्था के बारे में अवगत कराया।
व इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया जिसमें इमामबाड़े की जल्द से जल्द मरम्मत कराने का आग्रह किया ।इससे पूर्व मौलाना यासूब अब्बास ने इसी संबंध में जिला अधिकारी लखनऊ को भी एक पत्र दिया था । याद रहे कि कुछ दिन पूर्व शाहनजफ के एक कर्मचारी ने मौलाना यासूब अब्बास को सूचना दी थी कि, पूर्व में हुई बारिश से इमामबाड़ा के मेन गुंबद से पानी व पपड़ी इमामबाड़े में रखें नायाब झूमर आदि पर गिर रहा है। जिससे जान व माल के नुकसान होने की संभावना है। मौके का जायजा लेते हुए मौलाना यासूब अब्बास ने इस संबंध में शासन एवं जिला प्रशासन से जल्द से जल्द इमामबाड़े की मरम्मत कराने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *