Home / मौलाना यासूब अब्बास के नेतृत्व में फूका अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला

मौलाना यासूब अब्बास के नेतृत्व में फूका अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला

Spread the love

ईरान की कुदुस स्पेशल फोर्स के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी और इराकी मिलिशिया से जुडे़े अबु मेहदी अल मुहनदिस की बगदाद में अमेरिकी एयर स्ट्राइक में मौत के बाद आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना डॉ यासूब अब्बास के नेतृत्व में लोगों ने अमेरिकी बर्बरता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जमकर अमेरिका, इजरायल व सऊदी अरब के खिलाफ नारे भी लगे।

   

इस अवसर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला दहन किया गया। इस दौरान मौलाना डॉ यासूब अब्बास ने कहा कि जनरल कासिम सुलेमानी ने हमेशा आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी जबकि उनकों वही लोग मारना चाहते थे जो आतंकवाद को सरंक्षण दे रहे थे और अब जनरल कासिम सुलेमानी साजिश का शिकार हो गए। उन्होंने कहा कि उनकी मौत के जिम्मेदार अमेरिका, इजरायल व सऊदी अरब है।
मौलाना ने ये भी कहा कि जनरल कासिम सुलेमानी ने आईएसआईस के खिलाफ जंग लड़ी। उन्होनें इराक, यमन, सीरिया और अन्य देशों में भी आतंकवादियों को कड़ी टक्कर दी। यह उनका ही हौसला था कि भारत और अन्य देशों पर भी कब्जा करने का इरादा रख रहे आईएसआईएस का हौसला टूट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *