Home / मौलाना यासूब अब्बास की मेहनत रंग लाई 100 लोगों के साथ धार्मिक स्थलों पर अज़दारी की इजाज़त।

मौलाना यासूब अब्बास की मेहनत रंग लाई 100 लोगों के साथ धार्मिक स्थलों पर अज़दारी की इजाज़त।

Spread the love

कोरोनावायरस संकट के कारण मोहर्रम के अवसर पर अजादारी पूरी तरह खुल करके नहीं हो पाई जिसकी वजह से अजादारों में काफी है गम का माहौल था।
इसी कोरोनावायरस के कारण इस वर्ष कोई भी अजादारी का जुलूस नहीं निकल सका।
लेकिन अब भारत सरकार द्वारा निर्देश देने के बाद जिलाधिकारी महोदय ने यह आदेश दिया है कि हुसैनाबाद और संबंधित ट्रस्ट के अधीन आने वाले सभी इमामबाड़ा दरगाह मस्जिदों जैसे बड़ा इमामबाड़ा छोटा इमामबाड़ा काजमैन इत्यादि जगहों पर 100 लोगों के साथ मजलिस और मातम किया जा सकता है।
सरकार ने यह साफ किया कि मजलिस और मातम पर किसी भी तरह की कोई पाबंदी नहीं है बस संबंधित जगहों पर अजादारी करने के साथ-साथ सैनिटाइजेशन मास्क सोशल डिस्टेंसिंग इत्यादि का पूरा ध्यान रखना होगा।
गौरतलब बात यह है कि अभी कुछ दिन पहले ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव एवं प्रवक्ता मौलाना डॉक्टर यासूब अब्बास ने देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को इस संबंध में पत्र लिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *