Warning: Undefined array key "ECEQgI" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/class-wp-taxonomy.php on line 1
मौलाना यासूब अब्बास की कोशिशों से लौट रहे हैं बाहर फंसे हुए जायरीन। – The Revolution News
Home / मौलाना यासूब अब्बास की कोशिशों से लौट रहे हैं बाहर फंसे हुए जायरीन।

मौलाना यासूब अब्बास की कोशिशों से लौट रहे हैं बाहर फंसे हुए जायरीन।

Spread the love

 

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास की कोशिशें रंग ला रही है मौलाना यासूब अब्बास ने हिंदुस्तान से बाहर फंसे हुए ज़ायरीन के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाक़ात की थी और उनसे बाहर ईरान, इराक, सऊदी अरब वगैरह में फंसे हुए लोगों और ज़ाएरीनों को वापस लाने की मांग की थी मंत्री महोदय ने भी इस संबंध में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया था।

अब उनकी कोशिशें कामयाब हो रही हैं और विदेशों में फंसे हुए ज़ायरीन धीरे-धीरे अपने वतन हिंदुस्तान वापस आ रहे हैं।
इस संबंध में बहुत से लोगों ने ऑडियो भेज करके मौलाना यासूब अब्बास का शुक्रिया भी अदा किया और मदद भी मांगी।
मौलाना यासूब अब्बास ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता होने के साथ-साथ समाज सेवी के रूप में भी जाने जाते हैं।

इंसानियत की खिदमत करने में वह हमेशा आगे रहते हैं और ग़रीब, मज़लूम, मजबूर और ज़रूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए वह हमेशा तैयार रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *