Home / मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए दायर की जा रही है याचिका की मैं निंदा करता हूं । मौलाना यासूब अब्बास

मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए दायर की जा रही है याचिका की मैं निंदा करता हूं । मौलाना यासूब अब्बास

Spread the love

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता एवं सचिव मौलाना यासूब अब्बास ने आज एक वीडियो जारी कर के उस बयान की निंदा की जिसमें एक याचिकाकर्ता द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है जो मस्जिदों में होने वाली है अज़ान और खासतौर से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के खिलाफ की गई है।
मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि ऐसे समय में जब हर तरफ कोरोना संक्रमण से मर रहे हैं। कोविड-19 का दौर चल रहा है ऐसे में इस तरह की याचिका दायर करना निंदनीय है।
उन्होंने हाईकोर्ट से भी अपील की है कि इस संक्रमण काल में किसी ऐसी याचिका को ना सुना जाए बल्कि लोगों की जानमाल की रक्षा के लिए बात की जाए।
मौलाना ने कहा कि अफसोस है कि मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कुछ लोग धर्म का सहारा लेकर इस तरह की याचिका दायर कर रहे हैं ताकि लोगों का ध्यान दूसरी तरफ भटका दिया जाए यह बहुत आश्चर्यजनक और निंदनीय कार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *