लखनऊ 20 अप्रैल 2020 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से कामना की है,कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार व उनके शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।।