लखनऊ, 14 मई 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास से भारतीय सेनाओं के सम्मान में ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए देश की तीनों सेनाओं के जवानों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हमारे बहादुर जवानों ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा, तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं।” उन्होंने भारतीय सेनाओं के शौर्य और समर्पण की सराहना करते हुए देश की सुरक्षा में उनके योगदान को अहम बताया।
‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन भारतीय सेनाओं के सम्मान और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
मुख्यमंत्री योगी ने ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का किया शुभारंभ, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना को दी बधाई




