लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ में केन्द्र व राज्यस्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले 1,745 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया एवं उन्हें टैबलेट प्रदान किए।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर 18 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के भवनों व 125 विज्ञान प्रयोगशालाओं का भी लोकार्पण किया।





