Home / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए एरा मेडिकल कॉलेज व इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की जांच के आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए एरा मेडिकल कॉलेज व इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की जांच के आदेश

Spread the love

लखनऊ सांसद कौशल किशोर के पत्र पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज व हरदोई रोड स्थित एरा मेडिकल कॉलेज पर मानव अंग तस्करी की जांच का आदेश दिया ।
प्रकरण यह हुआ कि चिनहट पक्का तालाब निवासी शिव कुमार पांडे का बेटा आदर्श कमल पांडे उम्र 27 वर्ष व कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। जिसकी वजह से उसे इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां रहते हुए आदर्श ने अपनी बहन को मैसेज कर जानकारी दी कि यहां मरीजों के साथ ग़लत काम किए जाते हैं ।शायद उसे शक था कि मानव अंग निकाले जाते हैे। इसके बाद उसके परिजनों ने आदर्श को एरा मेडिकल कॉलेज रफर कराया गया। आदर्श के पिता ने इल्ज़ाम लगाया कि इंटीग्रल मेडिकल कॉलेज से एरा मेडिकल कॉलेज पहले ही फोन करके इसकी सूचना दे दी गई थी ।इसी वजह से एरा मेडिकल कॉलेज से पहले फोन करके आदर्श की तबीयत ठीक होने की बात कही गई । बाद मे आदर्श को मृतक घोषित कर दिया। आदर्श के परिवार का मेडिकल कॉलेज में आदर्श को मार डालने का इल्ज़ाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *