Home / अन्य राज्य / मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान 362 करोड़ की लागत की परियोजना का कर उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान 362 करोड़ की लागत की परियोजना का कर उद्घाटन

Spread the love

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में बांका जिले में विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसमें 362 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से 178 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है।

*विकास योजनाओं की विशेषताएं:*

– बांका जिले के रजौन प्रखंड की नवादा खरौनी पंचायत के उन्नति गांव में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
– स्मार्ट गांव, बाबरचक में 164 लोगों के रहने के लिए घर बनाए जा रहे हैं, जिसमें से बन चुके 90 घरों का निरीक्षण किया गया।
– 16 एकड़ में बने रजौन स्मार्ट विलेज में सभी जरूरी सुविधाओं के साथ आंगनबाड़ी केंद्र तथा एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है।
– खेल मैदान का उद्घाटन तथा ओढ़नी डैम द्वीप रिजॉर्ट का भी उद्घाटन किया गया।
– अमरपुर प्रखंड में राज्य उच्च पथ-25 के चौड़ीकरण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
– अमरपुर प्रखंड में ही नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया गया।
– विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को स्वीकृत राशि का चेक भी प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *