लखनऊ
प्रदेश में होगी महिला बीट अफसरों की नियुक्ति
महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए डीजीपी मुकुल गोयल ने की नई पहल
महिला निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी को मिलाकर बनाई जाएगी महिला बीट
मिशन शक्ति अभियान के तहत यूपी के हर थाने में होगी महिला बीट पुलिस
महिला बीट पुलिस सप्ताह में 2 से 3 दिन गांव-गांव जाएगी
पंचायत भवन या ग्राम सचिवालय में 11 से 3 बजे तक महिलाओं की समस्याएं सुनेंगे
बीट में शामिल पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक या अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन में देंगे प्रशिक्षण
महिला बीट के बीट बुक का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी हर महीने करेंगे