Warning: Undefined array key "vYLWPA" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/template.php on line 1
महिला का सनसनीखेज आरोप- पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति भवन में ड्रग्‍स पिलाकर पूर्व मंत्री ने किया रेप, PM ने की छेड़खानी - The Revolution News
Home / महिला का सनसनीखेज आरोप- पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति भवन में ड्रग्‍स पिलाकर पूर्व मंत्री ने किया रेप, PM ने की छेड़खानी

महिला का सनसनीखेज आरोप- पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति भवन में ड्रग्‍स पिलाकर पूर्व मंत्री ने किया रेप, PM ने की छेड़खानी

Spread the love

08/06/2020

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में विवादों से घिरी और खुद को पत्रकार/ब्‍लॉगर बताने वाली अमेरिका महिला सिंथिया डी रिची एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार रिची ने पाकिस्‍तान की राजनीति में भूचाल ला दिया है। सिंथिया डी रिची ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के वरिष्ठ नेताओं पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उस समय के पाकिस्तानी आंतरिक मंत्री रहमान मलिक ने साल 2011 में उनके साथ शराब के नशे में रेप किया था। इतना ही नहीं रिची ने ये भी आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मखदूम शहाबुद्दीन पर भी इस्लामाबाद में राष्ट्रपति भवन के अंदर उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। आपको बता दें कि आसिफ अली जरदारी उस वक्‍त पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *