Home / अन्य राज्य / महाबलेश्वर पहाड़ियों में खाई में गिरा तीन दर्जन मजदूरों और कुछ बच्चों को ले जा रहा वाहन, 10 घायल

महाबलेश्वर पहाड़ियों में खाई में गिरा तीन दर्जन मजदूरों और कुछ बच्चों को ले जा रहा वाहन, 10 घायल

Spread the love

सतारा । तीन दर्जन मजदूरों और कुछ बच्चों को ले जा रहा एक वाहन महाबलेश्वर पहाड़ियों में मुगदेव गांव के पास खाई में गिर गया । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में आठ श्रमिकों और दो बच्चों के घायल होने की बात कही जा रही है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

वाहन सतारा में काम के लिए अकोला और बुलढाणा जिले के श्रमिकों को ले जा रहा था। गंभीर रूप से घायल दो नाबालिगों को उपचार के लिए सतारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर सह्याद्री ट्रेकर्स के स्वयंसेवकों जैसे संजय परते, दीपक जाधव सहित स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव अभियान शुरू किया । अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *