Home / उत्तर प्रदेश / महाकुम्भ-2025 की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं: योगी आदित्यनाथ

महाकुम्भ-2025 की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं: योगी आदित्यनाथ

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सांस्कृतिक धरोहरों का गौरव सतत समृद्ध हो रहा है।

‘प्रयागराज महाकुम्भ-2025’ अपनी सनातन आभा के साथ पूज्य साधु-संत गण, देश-विदेश से पधारने वाले सभी श्रद्धालुओं तथा अतिथियों के स्वागत हेतु तैयार हो रहा है। इस आयोजन के माध्यम से संपूर्ण विश्व ‘स्मार्ट प्रयागराज’ के भव्य स्वरूप का दर्शन करेगी।

₹5,600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं के साथ स्वस्थ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित महाकुम्भ-2025 की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस बार महाकुम्भ के क्षेत्र को दोगुने से अधिक विस्तार दिया गया है।

आपका सकारात्मक सहयोग इस भव्य आयोजन को वैश्विक मंच पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

महाकुम्भ, विश्व को सनातन भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार कराने का सुअवसर है। आइए, मिलकर इस अलौकिक आयोजन को दिव्य-भव्य एवं अविस्मरणीय बनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *