Home / मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराई 2 गज दूरी की बात, कहानी सुनाने को कहा।

मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराई 2 गज दूरी की बात, कहानी सुनाने को कहा।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। यह रेडियो कार्यक्रम की 69वीं कड़ी थी। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने भारत की समृद्ध कहानी सुनाने की परंपरा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कहानियों का इतिहास उतना ही पुराना है जितनी कि मानव सभ्यता। प्रधानमंत्री ने कृषि विधेयक का जिक्र करते हुए कहा कि अब किसानों को अपनी फल-सब्जियां कहीं पर भी, किसी को भी बेचने की ताकत मिल गई है। इसके अलावा उन्होंने एक बार फिर दो गज की दूरी बनाए रखने की बात दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मास्क अवश्य रखें, चेहरा ढंके बिना बाहर ना जाएं, दो गज की दूरी का नियम आपको और आपके परिवार को भी बचा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *