Home / मध्य प्रदेश के राज्यपाल और लखनऊ से पूर्व सांसद लालजी टंडन का निधन, राजधानी के मेदांता में ली अंत‍िम सांस

मध्य प्रदेश के राज्यपाल और लखनऊ से पूर्व सांसद लालजी टंडन का निधन, राजधानी के मेदांता में ली अंत‍िम सांस

Spread the love

लखनऊ,राज्यपाल लालजी टंडन (85 वर्ष) का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मंगलवार को न‍िधन हो गया। लालजी टंडन कई द‍िनों से राजधानी के मेदांता अस्‍पताल में भर्ती थे। उन्होंने सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली। उनके पुत्र नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने ट्वीट से जानकारी दी।

सोमवार को उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी। इसको लेकर सोमवार को मेदांता अस्पताल की तरफ से मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया गया था, जिसमें उनकी हालत नाजुक होने की बात कही गई थी। मेदांता अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टर ने उनकी तबीयत गंभीर होने की बात कही थी। दरअसल, बीते 11 जून को मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए लालजी टंडन की तबीयत 15 जून को अधिक बिगड़ गई थी। पेट में ब्लीडिंग होने पर उनका ऑपरेशन भी किया गया था। इसके बाद से वह लगातार वेंटिलेटर पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *