समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आज मध्य प्रदेश के कई प्रमुख नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। श्री यादव ने उनको सदस्यता ग्रहण कराते हुए आशा जताई कि उनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर मध्य प्रदेश के प्रभारी श्री व्यास जी गोंड तथा प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश श्री महेंद्र मिश्र एडवोकेट भी उपस्थित रहे।
आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सर्वश्री लक्ष्मण तिवारी मध्य प्रदेश विधानसभा में मऊगंज से विधायक रह चुके हैं। वे जिला रीवा विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में सक्रिय हैं। श्री तिवारी सेना से सेवानिवृत्त हैं और अ0भा0 सैनिक सेवा परिषद की मध्य प्रदेश इकाई के सन् 2008 से लगातार संरक्षक/अध्यक्ष है।
मध्य प्रदेश के सतना जिले के मझगंवा ग्राम निवासी श्री संजय सिंह कछवाह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। श्री संजय सिंह जिला कांग्रेस कमेटी सतना के महासचिव तथा जिला पंचायत सदस्य भी है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
मध्य प्रदेश के कई समाज सेवकों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समक्ष ली सदस्यता




