*लखनऊः 25 फरवरी 2023 (सूचना विभाग), मंडलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने आज अर्जुनगंज के अहिमामऊ अण्डरपास के चौराहे का औचक निरीक्षण किया। वहां पर लखनऊ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, लेसा व एन0एच0आई0 के सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही चौराहे पर किये जा रहे बिजली के कार्यों का जायजा लिया।*
*मण्डलायुक्त ने अर्जुनगंज के अहिमामऊ अण्डरपास के चौराहे से एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले सड़कों का चौड़ीकरण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। उन्होंने एन0एच0आई0 के अधिकारियों से कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण का कार्य कल से प्रारम्भ हो जाना चाहिये। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही एल0डी0ए0, नगर निगम द्वारा भी अपने-अपने कार्य कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।*
*निरीक्षण के क्रम में मण्डलायुक्त अचानक पहुंची अवध चौराहा, उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि अवध चौराहे के सेण्ट्रल प्वांइट से उनके पास जो नक्सा उपलब्ध है उसके अनुसार नपायी कर लें, जिससे सड़कों की सीमायें स्पष्ट हो जायें और रोड़ के चारों सीमाओं के अन्दर जो भी आ रहे है उनको खाली करा दिया जाये। उन्होंने कहा कि चौराहे पर लगे सड़को के बीच में बिजली के बाक्स, खम्भे तत्काल हटा लिया जाये, रोड़ के सीमाओं के अन्दर कुछ नही होना चाहिये।





