Home / मंदिर के पुजारियों ने दो औरतों को बंधक बनाया, कई दिन तक लगातार रेप करते रहे

मंदिर के पुजारियों ने दो औरतों को बंधक बनाया, कई दिन तक लगातार रेप करते रहे

Spread the love

22 मई 2020

अमृतसर के मंदिर से पुलिस ने एक पुजारी और उसके साथी को गिरफ्तार किया। दोनों के ऊपर दो औरतों को बंधक बनाकर, उनका रेप करने का आरोप है।
‘आज तक’ से जुड़े मंजीत सहगल ने जानकारी दी कि मुख्य पुजारी का नाम महंत गिरधारी नाथ है। वो रामतीर्थ कॉम्प्लेक्स के गुरु ज्ञान नाथ आश्रम वाल्मीकि तीर्थ के मुख्य पुजारी हैं। दूसरा उसका साथी वरिंदर नाथ है।
दोनों औरतों ने एक लेटर के ज़रिए जानकारी दी। उन्होंने शेड्यूल कास्ट के लिए बने पंजाब स्टेट कमीशन के मेंबर तारसेम सिंह को लेटर लिखा। बताया कि महंत और उनके साथियों ने उन्हें ज़बरन कैद करके रखा है और बार-बार रेप करते हैं।
पुलिस ने 18 मई को मंदिर में छापेमारी की. दोनों पीड़ित औरतों को रिलीज़ किया। महंत गिरधारी और वरिंदर को गिरफ्तार किया। वहीं दो अन्य आरोपी नचत्तर सिंह और सूरज नाथ भागने में कामयाब हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *