Home / राष्ट्रीय / मंत्री चिराग पासवान ने अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने पिता की फोटो लगाकर उनक़ो याद किया

मंत्री चिराग पासवान ने अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने पिता की फोटो लगाकर उनक़ो याद किया

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने पिता स्वर्गीय राम कैलाश पासवान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखापापा हमेशा कहते थे कि एक पिता के लिए खुशी की सबसे बड़ी अनुभूति वो है जिसमें वो अपनी संतान को खुद से कहीं आगे बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करते देखता है।

मुझे नहीं पता कि मैं पापा की तरह कभी बन पाऊंगा या नहीं लेकिन आज उनके आशीर्वाद और उनसे मिली सीख के सहारे हर दिन उनके बताये रास्ते पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा हूँ।

मैं आज महसूस कर रहा हूँ कि शायद पापा जहाँ भी होंगे प्रधानमंत्री के साथ मेरी इस तस्वीर को देखकर खुश ज़रूर होंगे। पापा की प्रेरणा और प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में अबतक एक छोटी सी यात्रा तय कर पाया हूँ। लेकिन जनता हूँ कि पापा के आदर्शो और सपनों को साकार करने की एक बड़ी ज़िम्मेदारी मेरे कंधों पर है।

आज जन्मदिन पर पापा की अनुपस्थिति बहुत महसूस हो रही है, लेकिन ये विश्वास अटूट है कि उनका आशीर्वाद एक तारे की तरह हर क्षण मुझे राह दिखा रहा है। उन्होंने जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने पापा की फोटो लगे वैसे ही अपने साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाई और अपने जन्मदिन पर उनको याद किया

यह पोस्ट केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा अपने पिता, स्वर्गीय राम विलास पासवान, को श्रद्धांजलि देने के रूप में साझा की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा, जिसमें अपने पिता की शिक्षाओं और आशीर्वाद का ज़िक्र किया।

मुख्य बातें:
– चिराग पासवान ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि एक पिता के लिए सबसे बड़ी खुशी यह होती है जब वह अपनी संतान को खुद से आगे बढ़ते देखता है।
– उन्होंने लिखा कि वह नहीं जानते कि वह अपने पिता की तरह बन पाएंगे या नहीं, लेकिन उनके आदर्शों और सीख पर चलने का प्रयास जारी रखेंगे।
– चिराग ने विश्वास जताया कि उनके पिता, जहाँ भी हैं, प्रधानमंत्री के साथ उनकी यह तस्वीर देखकर गर्व महसूस कर रहे होंगे।
– उन्होंने कहा कि पिता की प्रेरणा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वह अब तक एक छोटी सी यात्रा तय कर पाए हैं, और आगे पापा के सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
– अपने जन्मदिन पर उन्होंने पिता की अनुपस्थिति को महसूस करते हुए लिखा कि उनका आशीर्वाद हमेशा एक तारे की तरह उन्हें राह दिखाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *