समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज मंगेश यादव के परिजनों ने समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में भेंट कर अपनी व्यथा बताई। मंगेश यादव को पुलिस ने घर से उठाकर फर्जी एनकाउण्टर में हत्या कर दी। मंगेश के शोकाकुल पिता, मां और बहन ने श्री अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा उत्पीड़न किए जाने की भी जानकारी दी। श्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
जौनपुर के गांव अगरौरा थाना बक्सा से आए मंगेश यादव के पिता श्री राकेश यादव, मां शीला देवी और बहन प्रिंसी यादव के ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सुल्तानपुर के सर्राफ की दुकान पर 28 अगस्त 2024 को लूट हुई थी। 2 सितम्बर 2024 की रात्रि 02ः00 बजे पुलिस मंगेश को घर से उठाकर ले गई। 3-4 सितम्बर 2024 को दिन में पुलिस घर आई और कहा कि पूछताछ हो रही है। तुम्हारा लड़का छोड़ दिया जाएगा। 5 सितम्बर 2024 को उसकी पुलिस अभिरक्षा में फर्जी एनकाउण्टर में हत्या कर दी गई। पुलिस वालों ने कहा जाओ सुल्तानपुर के पोस्टमार्टम हाउस में लाश ले आओ।
मंगेश यादव के परिजन मिले अखिलेश यादव से न्याय दिलाने का वादा किया





