Home / भारत के मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी 30

भारत के मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी 30

Spread the love

उत्तर प्रदेश के लोगो का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
आज आपको 10 इसे स्वतंत्रता सेनानी के नाम बताएंगे

  1. #बख्त_खान

उनका जन्म रोहिलखंड में बिजनौर में हुआ था। वे ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में सूबेदार थे और ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ 1857 के भारतीय विद्रोह में भारतीय विद्रोही बलों के कमांडर-इन-चीफ थे।

  1. #बेगमहजरतमहल

वे अवध की बेगम के नाम से भी प्रसिद्ध थीं और अवध के नवाब वाजिद अली शाह की दूसरी पत्नी थीं।
उन्होंने 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के ख़िलाफ़ विद्रोह किया।
इनका जन्म फैजाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था

  1. #मौलवीलियाक़तअली

वे एक स्वतंत्रता सेनानी थे
जिन्होने अंग्रेजो के खिलाफ 1857 में इलाहाबाद में बगावत का बिगुल बजाया।

  1. #आसफ_अली

वे भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध भारतीय वकील थे।
वह भारत से संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राजदूत थे। इनका जन्म ब्रिटिश भारत के जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

  1. #अशफाकुल्ला_खान

वे भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे।
जिन्होंने हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसियेशन के तत्वाधान में हुए काकोरी कांड में अहम भूमिका निभाई थी।
इनका जन्म उत्तर प्रदेश के शाहिदगढ़ में स्थित शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन के पास कदनखैल जलालनगर मोहल्ले में हुआ था।

  1. #हसरत_मोहानी

वे साहित्यकार, शायर, पत्रकार, इस्लामी विद्वान, समाजसेवक और स्वंत्रता सेनानी थे। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के क़स्बा मोहान ज़िला उन्नाव में हुआ था।
इन्होने ही ‘इन्कलाब ज़िन्दाबाद’ का नारा दिया था।
इन्होने पहली बार कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन में भारत के लिए पूर्ण स्वतंत्रता की मांग उठाई थी।

  1. #मौलानामोहम्मदअली

इनको मुहम्मद अली जौहर के नाम से भी जाना जाता है।
वे एक भारतीय मुस्लिम नेता, कार्यकर्ता, विद्वान, पत्रकार और कवि थे।
इनका जन्म उत्तर प्रदेश के रामपुर में हुआ था।
इन्होने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का विस्तार करने के लिए कड़ी मेहनत की,
जिसे मुहम्मदान एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज के नाम से जाना जाता था और 1920 में जामिया मिलिया इस्लामिया के सह-संस्थापकों में से एक थे।

  1. #मौलानाशौकतअली

वे खिलाफत आंदोलन के एक भारतीय मुस्लिम राष्ट्रवादी नेता थे और मौलाना मुहम्मद अली के भाई थे।
इन्होने खिलाफत आन्दोलन में अहम् भूमिका निभाई थी और उन्हें खिलाफत सम्मेलन के अंतिम राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित किया गया था।

  1. #मुख्तारअहमदअंसारी

वे एक भारतीय राष्ट्रवादी और राजनेता होने के साथ-साथ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग के पूर्व अध्यक्ष थे।
साथी ही साथ वे जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के संस्थापकों में से एक थे
और 1928 से 1936 तक वे इसके कुलाधिपति भी रहे थे।
इनका जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुआ था।

  1. #रफीअहमदकिदवई

वे भारत के जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रमुख राजनीतिज्ञ थे।
कांग्रेस के अन्दर स्वराज पार्टी के गठन के पक्षधर था।
इनका जन्म उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले के मसौली नामक स्थान पर हुआ था।

नोट: यहां सिर्फ 10 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी का जिक्र कर रहे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *