– दिनांकः07.04.2023
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता विरोधी दल श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज जौनपुर मछली शहर विधानसभा में जिलाध्यक्ष डॉ0 अवधनाथ पाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संचालन मछली शहर विधानसभा अध्यक्ष सूर्यभान यादव ने किया।
श्री मिठाई लाल भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दलितों, पिछड़ों के आरक्षण एवं हक, अधिकार पर डाका डाल रही है। भारत का संविधान व आरक्षण खतरे में है। ऐसी परिस्थिति में शोषित वंचित समाज और दलितों, पिछड़ों के अधिकार की लड़ाई के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी पर भरोसा करने की अपील किया। भारतीय जनता पार्टी दलित, पिछड़ों के अधिकार को छीनना चाहती है इसीलिए जातीय जनगणना नहीं करा रही है और जब तक हमारे समाज की जातीय जनगणना नहीं होगी आप अपने अधिकार से वंचित रहेंगे।
कार्यक्रम आयोजक मछली शहर की विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि बाबा साहब का संदेश आज भी प्रासंगिक है, हमें दलितों, पिछड़ों एवं शोषितों के अधिकार के लिए उनके संदेशों को आत्मसात करना होगा।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश महासचिव राजनारायण बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, दीप चन्द राम, मेवा लाल गौतम, अमर बहादुर गौतम, सत्य प्रकाश सोनकर, राजू पासी, राकेश आज़ाद, विनायक सोनकर आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
भारत का संविधान व आरक्षण खतरे में है: मिठाई लाल भारती





