ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने इराक़ में आयतुल्लाह बशीर अल नजफी से मुलाक़ात की वह भारतीय ज़ायरीन को इराक़ का वीज़ा देने के सिलसिले में बात की, याद रहे कि पूर्व में पूरी दुनिया में कोविड-19 वायरस फैलने से एक देश से दूसरे देश जाने पर वीज़ा प्रतिबंध लगा था,
पूरी दुनिया में कोविड-19 वायरस रोकथाम का टीकाकरण के बाद ज्यादातर देशों में वीज़ा देना शुरू कर दिया,
इसी को देखते हुए मौलाना यासूब अब्बास द्वारा आयतुल्लाह नजफी से गुज़ारिश की के हिंदुस्तान के उन जायरीनों को वीज़ा अनुमति दी जाए जिनका टीकाकरण हो चुका है!