Warning: Undefined array key "ECEQgI" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/class-wp-taxonomy.php on line 1
बीबीडी ग्रुप द्वारा राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम। – The Revolution News
Home / बीबीडी ग्रुप द्वारा राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम।

बीबीडी ग्रुप द्वारा राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम।

Spread the love

लखनऊ 18 मई।
बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता जी एवं प्रेसिडेंट विराज सागर दास जी द्वारा कोरोना महामारी के प्रकोप से प्रभावित आम जनमानस के लिए राहत सामग्री के वितरण का अभियान चल रहा है। इसके तहत आज लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे कम्युनिटी किचन के लिए चना, सत्तू, लाई, काला नमक उपलब्ध कराया गया।

एलडीए के अधिशाषी अभियन्ता को आज कम्युनिटी किचन हेतु 10 कुन्तल चना, 10 कुन्तल सत्तू, 4 कुन्तल लाई, डेढ़ कुन्तल काला नमक एलडीए के अधिशाषी अभियन्ता श्री कमल जीत सिंह को उपलब्ध कराया गया।

बीबीडी ग्रुप के परिवार ने अपने स्तर से इस महामारी में गरीबों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। कोई भी इस महामारी और लाॅक डाउन के दौरान भूखा न रहे इसके लिए बीबीडी ग्रुप द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।
वरिष्ठ समाजसेवी अरुण गुप्ता, कैलाश पांडे, अशोक सिंह, डॉक्टर पीएस जयसवाल, संदीप अग्रवाल वंदना राज अवस्थी, सहित तमाम लोग अपनी पूरी टीम के साथ दिन रात राहत कार्य करने में लगे हैं । साथ ही नागरिकों को विभिन्न माध्यमों से सुरक्षित रहने की अपील भी कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *