Home / बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का वारकांग्रेस पार्टी को MoU पर घेरा।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का वारकांग्रेस पार्टी को MoU पर घेरा।

Spread the love

चीन के साथ बॉर्डर पर जारी विवाद के बीच देश में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधा जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने चीन के सामने हाथ खड़े कर दिए। अब भारतीय जनता पार्टी भी आक्रामक है, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी को घेरा और चीनी पार्टी के साथ कनेक्शन सामने रखा।

मंगलवार को अपने ट्वीट में जेपी नड्डा ने लिखा कि सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के साथ MoU साइन किया। फिर कांग्रेस ने चीन के सामने ज़मीन सरेंडर कर दी। और जब डोकलाम हुआ तो राहुल गांधी चीनी दूतावास में मुलाकात के लिए गए और अब जब तनाव है तो राहुल गांधी देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *