पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज1 अणे मार्ग से मोबाइल पशु चिकित्सा कॉल सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 534 मोबाईल पशु चिकित्सा इकाइयों (वाहनों) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन इकाइयों के परिचालन से सुदूर इलाकों से बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय तक लाने में होने वाली कठिनाइयों से पशुपालकों को राहत मिलेगी एवं बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय लाने में लगने वाले समय एवं व्यय की बचत होगी। साथ ही अस्वस्थ पशुओं की त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा संभव हो सकेगी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पशु चिकित्सा मोबाइल कॉल सेंटर का किया उद्घाटन





