लखनऊ :उत्तर प्रदेश ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मेहताब बाग बिजली ट्रांसमिशन केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे उन्होंने गलत बिजली का बिल आने का निस्तारण न करने, उपभोक्ताओं की शिकायत का निस्तारण जल्द ना करने आदि जैसे कार्यों में तेजी लाने के लिए एमडी ऊर्जा विभाग को निर्देश दिए ।उन्होंने यह भी निर्देश दिया छोटे बकायेदारों जिनका 3 महीने का बिजली का बिल बकाया है। उनके कनेक्शन ना कांटे जाए और उनके घर जाकर बिजली का बिल जमा करने के लिए प्रेरित करें ।
साथ ही साथ एक लाख से अधिक बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटने का निर्देश दिया है।