Home / बाराबंकी पुलिस ने किया 4 जुआरियों को गिरफ्तार

बाराबंकी पुलिस ने किया 4 जुआरियों को गिरफ्तार

Spread the love

*जनपद बाराबंकी*
*दिनांक 22.12.2020*

*थाना देवा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 04 जुआरियों को किया गिरफ्तार।*
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को जुआ खेल रहे लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जुआ खेलने से व्यक्तियों की आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ती जाती है और वह परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी घातक साबित होता है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आरएस गौतम के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देवा श्री प्रकाश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में दिनांक 21.12.2020 को मुखबिर खास की सूचना पर नुमाइश ग्राउण्ड थाना देवा में हार जीत की बाजी लगाते समय 04 अभियुक्तगण को समय 22.10 बजे गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के 52 पत्ते व मालफड़ 4400 रूपये बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना देवा पर मु0अ0सं0 500/2020 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण:-*
1. विशाल पुत्र विद्याराम निवासी सदरापुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।
2. फिरोज अहमद पुत्र जाहिर निवासी बनुआ थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
3. मो0 अकील पुत्र सुल्तान अहमद निवासी जशनवारा थाना देवा जनपद बाराबंकी।
4. रामू राठौर पुत्र बाबूलाल राठौर निवासी मोहल्ला हुज्जाजी 3 थाना देवा जनपद बाराबंकी।

*पुलिस टीम:-*
1. थानाध्यक्ष देवा श्री प्रकाश चन्द्र शर्मा जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 जैद अहमद थाना देवा जनपद बाराबंकी।
3. का0 बेगवान सिंह, का0 मनोज कुमार थाना देवा जनपद बाराबंकी।
4. का0 कौशल यादव थाना देवा जनपद बाराबंकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *