Home / बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस पर “विदेशी साजिश” के तहत देश को अस्थिर करने और आर्थिक रूप से बर्बाद करने के लिए विदेश से धन लेने का शेख हसीना ने लगाया आरोप

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस पर “विदेशी साजिश” के तहत देश को अस्थिर करने और आर्थिक रूप से बर्बाद करने के लिए विदेश से धन लेने का शेख हसीना ने लगाया आरोप

बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हाल ही में निर्वासन से एक वर्चुअल भाषण में बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने यूनुस पर “विदेशी साजिश” के तहत देश को अस्थिर करने और आर्थिक रूप से बर्बाद करने के लिए विदेश से धन लेने का आरोप लगाया।

हसीना ने यूनुस को “स्वकेंद्रित सूदखोर” और “सत्ता का भूखा” करार देते हुए कहा कि उनकी नीतियों ने बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई और अवामी लीग के योगदान को मिटाने का प्रयास किया है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि यूनुस ने जुलाई-अगस्त 2024 के अशांति की साजिश रची, जिसमें छात्रों और पुलिसकर्मियों की हत्या हुई।
हालांकि, इन आरोपों का कोई ठोस सबूत हसीना ने सार्वजनिक रूप से पेश नहीं किया है,

और ये बयान उनकी और यूनुस के बीच लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा माने जा रहे हैं। यूनुस की अंतरिम सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए हसीना पर देश को अस्थिर करने का प्रयास करने का पलटवार किया है और उनकी प्रत्यर्पण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *