Home / बहराइच मे बहुजन नायक वामन मेश्राम का मनाया गया जन्मदिन

बहराइच मे बहुजन नायक वामन मेश्राम का मनाया गया जन्मदिन

Spread the love

शादाब हुसैन
बहराइच।सामाजिक संगठन बामसेफ,भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा व भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के तत्वाधान में मूलनिवासी बहुजन नायक वामन मेश्राम का जन्मदिन आज संकल्प दिवस के रूप में बहराइच जिले में मनाया गया। मालूम हो कि कांशीराम बहुजन नायक के परिनिर्वाण के बाद वामन मेश्राम ने महापुरुषों के उद्देश्य को पूरा करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं।जुझारू तेवर के वामन मेश्राम ने इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए लगभग 80 आफ सूट संगठनों का निर्माण किया है। जिससे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित राष्ट्र और समाज का निर्माण करना ही महापुरुषों का मुख्य उद्देश्य था जिसको वामन मेश्राम ने पूरा करने का संकल्प लिया और पूरे भारत में उनका संघर्ष जारी है।आज वामन मेश्राम का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में शहर के मोहल्ला गुलाम अली पुरा में धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम मे मौजूद सभी लोगो ने संकल्प लिया कि हम सभी पचासी प्रतिशत मूल निवासी जब तक मुततहिद नही होगे तब तक सफलता नही मिलेगी।इसलिए आवश्यक है कि अपने महापुरुषो के मिशन को पूरा करने के लिए दूर दृष्टि के साथ बहुत ही योजनाबध ढंग से कार्य करना होगा।इस अवसर पर लल्लन प्रसाद सोनी, डॉक्टर ए अहमद खान, डॉक्टर सुनील भास्कर, धनपत प्रसाद राज, संजय गौतम, रामानंद गौतम, रजनीश यज्ञ सैनी, डॉक्टर मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद आसिफ, भरत कुमार कौलिक, रामनाथ रामस्वरूप मौर्य, सूरज कुमार एवं नफीस अहमद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *