शादाब हुसैन
बहराइच।शहर के अम्बेडकर पार्क मे बहुजन मुक्ति मोर्चा ने आज जेल भरो आंदोलन के तहत बैठक कर अपनी मांगो को लेकर एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया।
जिला संयोजक कन्हैयालाल मौर्या ने कहा कि देश के मूलनिवासियो दलित, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यको के साथ अन्याय, शोषण व अत्याचार के साथ ही बदले की भावना से काम अंजाम दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस शासनकाल मे किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी व कारोबारियो के साथ ही विशेषकर महिलाएं व बेटियां सुरक्षित नही है।उन्होंने मनीषा बाल्मीकि के आरोपियो को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि महिला अपराध के मामले मे तेजी लाना चाहिए।इस मौके पर डा अहमद खान ने कहा कि मनीषा बाल्मीकि को न्याय व दोषियो को कठोर सजा मिलने तक आन्दोलन चलाया जाएगा।इस कार्यक्रम मे संगठन के दर्जनो लोग मौजूद थे।