Home / फतेहपुर में कच्चे मकान की छत गिरने से परिवार में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

फतेहपुर में कच्चे मकान की छत गिरने से परिवार में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने ग्राम रतवा खेड़ा, जनपद फतेहपुर में कच्चे मकान की छत गिरने से परिवार में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल दुर्घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था तथा इस दुर्घटना केे प्रभावितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *