आज उप्र कांग्रेस कमेटी कार्यालय उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्रीमती श्रीमती प्रियंका गांधी ने बंजारा समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में आए बुजुर्गों एवं युवाओं ने अपनी बातें रखीं। बुजुर्गों ने नेहरू जी द्वारा बंजारा समाज के लोगों के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों पर कई पुरानी बातें बताईं।
युवाओं ने बातचीत में प्रतिनिधित्व व बंजारा समाज के मुद्दों रेखांकित किया।
वंचित लोगों के हकों को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कांग्रेस पार्टी बंजारा समाज के मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में भी डालेगी और समाज से जुड़ी नीतियों को मूर्त रूप देने का भी कार्य करेगी।

